फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखनलाल विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची पुलिस, फर्जी निकला पता

Thu, 11 Jul 2019 10:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
एमसीयू, भोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितताओं के मामले में फरार चल रहे पूर्व कुलपति प्रो. बी.के. कुठियाला बुधवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट में उन्हें 10 जुलाई को हाजिर होने के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू की ओर से प्रस्तुत फरारी पंचनामा आवेदन पर कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगी। इधर, प्रो. कुठियाला की तलाश में जांच टीम दिल्ली के राजौरी गार्डन पहुंची जहां उनका पता फर्जी मिला। 

ईओडब्ल्यू के रिकॉर्ड में प्रो. कुठियाला का पता दिल्ली के राजौरी गार्डन का था, जिसमें मकान नंबर जेसी-2 एफ राजौरी गार्डन, दिल्ली दर्ज है। जांच के लिए पहुंची टीम को इस नंबर का मकान नहीं मिला। तलाशने के बाद टीम को 26 एफ मकान नंबर मिला। टीम द्वारा पूछताछ में पता चला कि उक्त मकान भल्ला का है। भल्ला ने पुलिस को बताया कि वे प्रो. कुठियाला को नहीं जानते।

विज्ञापन

बताया गया है कि प्रो. कुठियाला द्वारा 1994 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रीडर मास कम्युनिकेशन के लिए जो आवेदन किया था, उसमें भी उन्होंने यही फर्जी पता लिखा था। ईओडब्ल्यू अब नए सिरे से उनके पते ठिकाने तलाशने में जुट गई है।


उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में कुठियाला के कुलपति रहने के दौरान अवैध नियुक्तियों- वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी- भ्रष्टाचार के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में स्थानीय न्यायालय द्वारा कुठियाला की अग्रिम जमानत याचिका 22 जून को खारिज कर दी गई थी। वर्तमान में प्रो. कुठियाला हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें