फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: असली पुलिस के हाथ लगा नकली पुलिसकर्मी, खुद को एएसआई बताकर की थी युवती से सगाई

Sun, 17 Oct 2021 06:45 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजय नगर थाना पुलिस ने रवि (राजवीर) सोलंकी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती ने उसकी शिकायत की थी। युवती का कहना था कि युवक ने खुद को एएसआई बताकर उसके साथ शादी की बात की थी।
विज्ञापन
युवक ने खुद को एएसआई बताकर युवती के साथ शादी की बात की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लडक़ी के लिए लडक़ा पसंद करने से पहले उसकी पृष्ठभूमि से लेकर आर्थिक स्थिति देखते हैं। लडक़ी का भी सपना होता है कि उसके जीवनसाथी के पास अच्छी नौकरी हो, अच्छा नाम व काम हो। लेकिन इंदौर में एक मामला सामने आया है जिसमें शादी करने के लिए युवक नकली पुलिस वाला बन गया। लडक़ी को शक हुआ तो उसकी पोल खुली वरना युवक खुद को पुलिस वाला बताकर सबको झांसा दे रहा था।
विज्ञापन


फर्जी पुलिसवाला अब पुलिस गिरफ्त में है। वाकया इंदौर का है जहां विजय नगर थाना पुलिस ने रवि (राजवीर) सोलंकी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती ने उसकी शिकायत की थी। युवती का कहना था कि युवक ने खुद को एएसआई बताकर उसके साथ शादी की बात की थी। अगले साल शादी होनी थी लेकिन शक होने पर पोल खुल गई और मंडप में जाने के बजाय युवक हवालात में पहुंच गया।

अगले साल मई में होनी थी शादी
पूरी कहानी कुछ इस तरह है। रवि सोलंकी सिमरोल का रहने वाला है लडक़ी की मौसी के बेटे के माध्यम से रवि सोलंकी से रिश्ते की बात चली। घर-परिवार अच्छा  होने की बात कहकर बात आगे बढ़ाई गई। लडक़ी ने रवि से बात की तो खुद को इंदौर पुलिस में एएसआई (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक) बताया। इतना ही नहीं वर्दी में खुद के फोटो भी दिखाए। वर्दी पर एक स्टार लगा देख युवती को भी यकीन हुआ कि युवक एएसआई है। इस तरह दोनों की सगाई हो गई। मई 2022 में शादी होना तय हुआ। 
विज्ञापन


मिलने की बात पर बनाता था ड्यूटी का बहाना
सगाई होने के बाद युवती व युवक के बीच बातचीत बढ़ती गई। युवती ने कई बार युवक से कहा कि ऑफिस में मिलना चाहती है लेकिन युवक बहाना लेता। फोन पर कम ही बात करता और मिलने का कहने पर ड्यूटी की बहाना बनाता। युवती अगर ज्यादा कुछ पूछती तो अपना परिचय पत्र वाट्सएप कर देता। वह अक्सर वर्दी वाले फोटो ही भेजता था,  सादे कपड़े के फोटो नहीं भेजता था। 

एसआई की वर्दी देख हुआ शक
युवक की हरकतें देख युवती को शक होने लगा। उसका यह शक तब गहराया जब युवक ने एसआई की वर्दी वाला फोटो दिखाया। युवती को लगा कि कुछ दिन पहले जो एएसआई था वह इतनी जल्दी एसआई कैसे बन गया। युवती को कुछ समझ नहीं आया और उसने सच्चाई पता करने की ठान ली। आईटी इंजीनियर अपने छोटे भाई को पूरी कहानी बताई। भाई ने भी कहा कि चिंता मत करो, जल्दी सच्चाई पता करेंगे।

एसपी ऑफिस से निकाली जानकारी तो उड़ गए होश
बहन की बताई हुई बातों के बाद भाई सच्चाई पता लगाने में जुट गया। वह इंदौर में युवक द्वारा दिया गया परिचय पत्र लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। उसने आईकार्ड दिखाकर पूछा कि इस नाम का पुलिसकर्मी कहां पदस्थ है। वहां से जो जवाब मिला उसे सुनकर युवक के होश उड़ गए। उसे बताया गया कि इस नाम का कोई पुलिसकर्मी इंदौर जिले में नहीं है। इस तरह युवक की सच्चाई पता लगने के बाद बहन को बताई और फिर पुलिस में शिकायत की।

युवती से करवा ली एक्टिवा फायनेंस
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक रवि ने सगाई के बाद युवती से एक्टिवा भी फायनेंस करवा ली थी। वह सिमरोल में पिता को गाड़ी देकर आ गया था। गांव में भी वह खुद को पुलिस वाला ही बताता था। माता पिता को भी यही बता रखा था। इतना ही नहीं युवक दूसरों से रुपए भी ले लेता था कि वह उनका काम करवा देगा। इंदौर में भी उसने ऐसा काम किया है।  पुलिस अब पूछताछ में जुटी है कि आखिर युवक ने किस किस के साथ ठगी की है। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि आरोपी रवि सोलंकी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें