फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बाग में जमीन पर लिटाकर इलाज कर रहा था झोलाछाप, अधिकारी आए तो हुआ फरार

Thu, 06 May 2021 09:25 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
विज्ञापन
आगर मालवा में झोला छाप डाक्टर संतरे के बगीचे में क़ोरोना का इलाज कर रहे हैं - फोटो : Twitter Video Grab
विज्ञापन

राज्य के आगर मालवा जिले के धानियाखेड़ी में झोलाछाप डॉक्टर का एक मामला सामने आया है। ये झोलाछाप बगीचे में लोगों को जमीन पर लिटाकर ही उनका इलाज कर रहा था। यहां तक कि लोगों को सलाइन की बोतल पेड़ों से लटकाकर चढ़ाई जा रही थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दल यहां पहुंचा, लेकिन तब तक झोलाछाप अपने परिवार समेत फरार हो चुका था। दल को केवल पेड़ों पर टंगी बोतलें मिलीं। 

विज्ञापन


दल को कुछ सामग्री जैसे कि सीरिंज और दवाइयों के पत्ते अधजली अवस्था में मिले हैं। दरअसल, इलाके में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ग्रामीणों में अस्पताल में इलाज कराने को लेकर अलग ही डर व्याप्त है। उन्हें डर है कि अगर वे सरकारी अस्पताल जाएंगे तो उन्हें कोरोना वायरस का मरीज बताकर भर्ती कर लिया जाएगा। ऐसे में लोग तबीयत खराब होने पर झोलाछाप की ओर रुख कर रहे हैं और अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें