फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में बम फटने से दो की मौत, 15 से अधिक घायल, घटनास्थल पर पहुंचा भारी पुलिस बल

Mon, 15 Aug 2022 11:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार



इंदौर में बम फटने के बाद दो की मौत के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है
विज्ञापन
breaking news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो पक्षों में विवाद के बाद बम फटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना इंदौर के बडगोंड थाना एरिया के बेरछा क्षेत्र में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार,  महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। उसी दौरान एक युवक मौके पर बम लेकर पहुंच गया। बताया गया है कि वहां 15 अगस्त की तैयारियां की जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी इक्ट्ठा थी। बताया गया है कि युवक भीड़ के बीच पहुंचा और उसने वहीं बम फोड़ दिया।  

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जो बम मौके पर फोड़ा गया है, वह बम आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाला बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। घटना के दौरान बम फोड़ने वाला युवक भी उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें