फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह, की आतिशबाजी

Sun, 03 Mar 2024 07:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी को भाजपा ने गुना से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुना से भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद शहर में उनके समर्थकों ने उत्साह जताया। कई जगह आतिशबाजी चलाई गई और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया गया।

विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने गुना से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर गुना लोकसभा से चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। इस घोषणा के बाद अब सभी को इंतजार कांग्रेस की सूची का है, जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि लोकसभा के चुनावी समर में भाजपा की ओर से ताल ठोंकने वाले सिंधिया परिवार को कांग्रेस से कितनी बड़ी चुनौती मिल सकती है।

विज्ञापन


जमकर हुई आतिशबाजी
बता दें कि साल 1999 के बाद यह पहला मौका है जब गुना में कांग्रेस की ओर से सिंधिया परिवार का प्रत्याशी नहीं होगा। बल्कि पार्टी नया चेहरा तलाशेगी। वहीं 1998 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी से जीतकर सदन में पहुंची राजमाता विजया राजे सिंधिया के बाद साल 2024 में सिंधिया राजघराने का व्यक्ति भगवा दल का नेतृत्व करेगा। गुना से भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद शहर में उनके समर्थकों ने उत्साह जताया। कई जगह आतिशबाजी चलाई गई और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें