फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EOW Raid: बालाघाट में तहसीलदार का रीडर 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, खसरे से नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस

Sun, 19 Jun 2022 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बालाघाट में तहसीलदार के रीडर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन
जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बालाघाट में तहसीलदार के रीडर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बालाघाट में तहसीलदार के रीडर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये पहले ले चुका था। शिकायत कर्ता ने फैक्टरी की जमीन के खसरे से अलग हो चुके भागीदारों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर तहसीलदार के रीडर सहायक ग्रेड थ्री पैमेंद्र हरिनखेड़े ने 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालाघाट की विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले अरुण जेठवा ने जबलपुर ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। बताया था कि फैक्टरी की जमीन के खसरे से अलग हो चुके भागीदारों के नाम हटाने के लिए तहसीलदार के रीडर पैमेंद्र हरिनखेड़े को आवेदन दिया था, जिसके बदले में उससे 40 हजार रुपये की घूस मांगी गई। 

जेठवा ने बताया कि पहले आरोपी ने 50 हजार रुपये मांगे थे, बाद में बात  40 हजार में तय हुई। 15 जून को पांच हजार ले चुका था। जबलपुर ईओडब्ल्यू ने शिकायत की पड़ताल के बाद रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत कर्ता को रविवार को बालाघाट स्थित लालबर्रा में तहसीलदार के रीडर के निवास पर 35 हजार रुपये देकर भेजा गया। जैसे ही अरुण जेठवा ने पैमेंद्र हरिनखेड़े को रुपये दिए, वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें