फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: भाजपा को झटका, जितेंद्र शाह सहित समर्थक लड़ेंगे निर्दलीय, BJP से दिया इस्तीफा

Sun, 19 Jun 2022 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा से भाजपा को झटका देने वाली खबर आई है। मेयर पद का टिकट कटने से नाराज हुए किसान मोर्चा आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में मेयर पद का टिकट कटने से नाराज हुए किसान मोर्चा आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। वहीं पार्षद टिकट न मिलने से नाराज लगभग 30 से ज्यादा पदाधिकारियों ने भी अपना त्यागपत्र भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की हलचल है। पार्टियां बदलने और अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने का चलन चल रहा है। इसी बीच छिंदवाड़ा से भाजपा को झटका देने वाली खबर आई है। जितेंद्र शाह ने शनिवार को ही मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था  जबकि उनके साथ टिकट कटने से नाराज सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। आज सभी पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा देकर भाजपा संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

जितेंद्र शाह, प्रीति बिसेन, शबनम, जफर खान, भारती देशवाड़े, अनिता शुक्ला, सुरेश केवलारिया, मनीष तिवारी, भावना बनवारी, संगीता, लक्ष्मी केवलारिया, हेमा क्षेत्रीय, पुरुषोत्तम साहू, सोहन साहू, राज साहू आदि लोगों ने इस्तीफा दिया है। गौरतलब हो कि जितेंद्र शाह के साथ नाराज चल रहे सभी भाजपा पदाधिकारियों ने पहले चारफाटक स्थित दादा जी धुनीवाले मंदिर में पूजा-अर्चना की, उसके बाद उन्होंने खजरी चौक के रानी दुर्गावती चौक पर जाकर रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण इस्तीफे की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें