फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पहले लूटी थी बंदूके और कारतूस, अब वन विभाग के काफिले पर जंगल में अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव

Sat, 10 Dec 2022 12:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में जंगलराज कायम होने जैसा लग रहा है। यहां वन विभाग के काफिले पर जंगल में अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया और पत्थर लेकर काफिले के पीछे दौड़ पड़े।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर में लगातार पसर रहा जंगलराज अब बेखौफ हो गया है। प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं करने से इनके हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि शुक्रवार देर शाम सीवल-बाकड़ी रोड पर खंडवा सीसीएफ विपिन राय और बुरहानपुर डीएफओ प्रदीप कुमार मिश्र के काफिले पर पथराव कर दिया। जंगल से निकलकर अतिक्रमणकारी हाथों में पत्थर लिए काफिले के पीछे दौड़े। हालांकि, सीसीएफ और डीएफओ का वाहन आगे निकल चुका था। पथराव से पीछे चल रहे नेपानगर थाने के वाहन के कांच फूट गए। गनीमत रही कि पथराव में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


खंडवा सीसीएफ विपिन राय बुरहानपुर डीएफओ प्रदीप मिश्रा के साथ बाकड़ी चौकी का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया। शुक्रवार को इसी रोड से खंडवा से भी स्टाफ सीवल-बाकड़ी आने वाला था। लेकिन वन अफसरों ने फोन कर उन्हें लौटा दिया। अब ये वनकर्मी खंडवा से होते हुए नेपानगर आएंगे। खंडवा से सीवल-बाकड़ी का यह रास्ता अतिक्रमणकारियों के कारण खतरनाक हो गया है। यहां हर समय उनके हमले का डर बना रहता है। 11 अक्टूबर को भी इसी रोड पर जामुन नाला के पास अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर हमला किया था। इसमें रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल हुए थे।

57 हजार हेक्टेयर में लाखों पेड़ काटे...
अतिक्रमणकारी एक लाख 90 हजार 100 हेक्टेयर जंगल में से 57 हजार हेक्टेयर में लाखों पेड़ काट कर कब्जा कर चुके हैं। साल 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 2005 के पहले वन क्षेत्र में बसे लोगों को पट्टे देने की घोषणा के बाद दो हजार रुपये हेक्टेयर जंगल और कटा और अतिक्रमण पसरा। यहां खरगोन, बड़वानी और खंडवा जिले से भी अतिक्रमणकारी पहुंचे और कब्जे किए। 200 से ज्यादा अतिक्रमणकारी अब भी जंगल में मौजूद हैं। उनके हौंसले इतने बढ़े हुए हैं कि दो साल में 12 बार वन अमले, पुलिस और ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें कई बार अफसर-कर्मी और ग्रामीण घायल भी हुए हैं। वोटों की राजनीति और प्रशासन की निष्क्रियता रही कि हर बार अमला जंगल से पीट कर लौटा। लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि सीवल-बाकड़ी रोड पर पथराव किया है। इसमें नेपानगर थाने का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, सीसीएफ और डीएफओ बाकड़ी चौकी का भ्रमण कर नेपानगर लौट आए। किसी को चोट नहीं आई है। पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें