फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदिशा: विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर ने ट्रांसफार्मर चार्जिंग के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 17 Mar 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

भोपाल लोकायुक्त टीम ने विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों विदिशा में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त भोपाल पुलिस ने बुधवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक जफर कुरैशी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसका वेयर हाउस गंजबसौदा में बन रहा है, जिसमे ट्रांसफार्मर की चार्जिंग परमिशन के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने 15000 रुपये की रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन


आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने विद्युत वितरण कंपनी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संपूर्णानंद शुक्ला (उम्र 54 वर्ष) को 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई।  

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के साथ लोकायुक्त दल ने आवेदक जफर कुरैशी के साथ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा में अहमदपुर रोड पर स्थित कार्यालय में कार्रवाई की। इंजीनियर संपूर्णानंद शुक्ला ने होटल पेट पूजा के मुख्य द्वार पर 15000 रुपये रिश्वत राशि चार्जिंग परमिशन के लिए आवेदक जफर कुरैशी से ली और अपने ड्राइवर करण राजपूत को थमा दी। लोकायुक्त टीम ने तत्काल उन दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें