फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सफाई व्यवस्था का जायजा लेने रात में निकले कलेक्टर, गंदगी और अव्यवस्था को देख जताई नाराजगी

Thu, 17 Mar 2022 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर कलेक्टर देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले, गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
देर रात शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने रात को निकले और निरीक्षण किया। वहीं, गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


ग्वाल मंगरा तालाब की सफाई हुई शुरू
शहर के जल स्त्रोत तालाबों और अन्य स्थलों में फैली गंदगी, अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को ग्वाल मंगरा तालाब में फैली गंदगी को गुरुवार से साफ कराने के निर्देश दिए। तालाब के साथ ही सांतरी मंदिर तलैया की सफाई कराने के लिए भी निर्देशित किया। 

इन स्थलों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर संदीप जीआर सटई रोड, नृसिंह मंदिर स्थित तालाब, एलआईसी ऑफिस के सामने, अंग्रेजी शराब की दुकान के पास, सांतरी तलैया, गायत्री मंदिर पहुंचे। दुकानों के आस पास अतिक्रमण, गंदगी को देख उन्होंने तत्काल अतिक्रमण हटाने और साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कलेक्टर शहर में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। ताकि शहर साफ स्वच्छ और व्यवस्थित किया जा सके। लेकिन कलेक्टर के बार-बार निर्देश देने के बाद भी नगरपालिका की समय पर काम नहीं कर रही है, जिसके चलते लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ सहित अधीनस्थ और जिम्मेदार अमले को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम विनय द्विवेदी, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और नगरपालिका की टीम सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें