फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में लोगों को लगा बड़ा झटका, बिजली की दरों में हुई बढ़ोत्तरी

Sat, 01 Apr 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लोगों को बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से बड़ा झटका लगा है। बिद्दुत नियामक आयोग ने इसके लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है। यह प्लान बिजली कंपनियों के प्रस्ताव के बाद जारी किया गया। बिजली की दरों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। नयी दरें 1 अप्रैल से लागू की जाएगी जिसमें इस महीने का बिल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


राज्यों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नयी बिजली की दरें निर्धारित की गई है। 50 यूनिट तक के बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3.65 की जगह 3.85 रुपए की वृद्धि की गई है। जबकि 300 यूनिट और इससे ज्यादा पर 6.10  की जगह 6.30 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, आयोग ने कृषि क्षेत्र में भी बिजली की दरों में काफी वृद्धि की है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए 13 प्रतिशत बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है।

गौरतलब हो कि यह बढ़ोत्तरी एक बार का नहीं है जबकि राज्यों में लगातार तीसरी बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10 प्रतिशत और 2015-16 में बिजली दरों में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें