फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित टिप्पणी पर कमलनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

Wed, 21 Oct 2020 07:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा की महिला प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी के चलते परेशानी में पड़ गए। चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन

 

कमलनाथ ने भाजपा नेता व राज्य में मंत्री इमरती देवी को एक चुनावी सभा में 'आइटम' कहा था। भाजपा ने इस तरह की भाषा की काफी आलोचना की थी और कमलनाथ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह की भाषा पसंद नहीं है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बयान पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह माफी क्यों मांगेगे, उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। फिर भी किसी को बुरा लगा तो मुझे इसके लिए खेद है।

इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करते हुए कमलनाथ ने कहा था, 'डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से 'इमरती देवी, 'इमरती देवी कहने लगी।' इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा था, 'मैं क्या उसका नाम लूं। आप तो मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है?' इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सोमवार को ग्वालियर जिले के डबरा में फूट-फूट कर रोईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें