फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड न्यूज को लेकर चुनाव आयोग बेहद सख्त, 2013 में बालाघाट में आए सबसे ज्यादा मामले

Tue, 23 Oct 2018 08:31 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
EC
विज्ञापन
पेड न्यूज को लेकर इस बार चुनाव आयोग बेहद सख्त है और सतर्कता बरत रहा है। मध्यप्रदेश के बालाघाट में 2013 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 37 पेड न्यूज के मामले सामने आए थे। कुल 486 शिकायतों में से 172 को सही पाया गया था। इसके बाद आयोग ने खर्च को उम्मीदवारों के खाते में जोड़ दिया। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने सभी कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसरों को इसे लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक 2013 विधानसभा चुनाव में 486 पेड न्यूज की शिकायतें मिली थीं। 237 को पेड न्यूज मानते हुए नोटिस जारी किए गए थे। 

17 मामलों में उम्मीदवारों ने पेड न्यूज मानते हुए इस खर्च को खाते में शामिल करने की सहमति जताई थी। पूरी प्रक्रिया के बाद 155 अन्य मामलों को पेड न्यूज मानकर खर्च में जोड़ा गया था। 
विज्ञापन


कहां कितने मामले 

उज्जैन - 30
नीमच - 18
रीवा - 14 
खंडवा - 13
ग्वालियर - 11
इंदौर - 8
छतरपुर - 6
कटनी - 6 
सतना - 4 

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें