फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज 55 नए मामले और तीन लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 3486 हुई

Sun, 31 May 2020 03:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंदौरा में आज कोरोना के 55 नए मामले सामने आए। शहर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,486 हो गई है। आज जिले में तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मौत का आंकड़ा 132 पहुंच गया। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


इंदौर में कोविड-19 के प्रकोप के बीच बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालात में मौत
कोरोना वायरस के कहर से पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में इंदौर शामिल है। वहीं, कोविड-19 के प्रकोप के बीच यहां एक आवासीय इमारत के फ्लैट में बुजुर्ग दम्पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि स्नेहलतागंज क्षेत्र के एक आवासीय अपार्टमेंट के फ्लैट में प्रकाश शाह (65) और उनकी पत्नी स्मिता शाह (63) की शनिवार देर रात मौत हो गई। वे इस फ्लैट में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस को घटना की सूचना पड़ोसियों से मिली।
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हमें संदेह है कि शाह की मौत किसी बीमारी के चलते हुई और सदमे में उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। लेकिन उन्होंने बुजुर्ग दंपति के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका को फिलहाल खारिज किया है।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दंपति की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रकाश शाह, शहर के गुजराती भाषी समुदाय के एक स्थानीय संगठन की व्यवस्थापक समिति के सदस्य थे। संगठन के प्रमुख पंकज संघवी ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और फ्लैट से बाहर नहीं निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें