रेलवे के दोहरीकरण कार्य के कारण रतलाम मंडल की ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बिसलवास कलां–नीमच के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की आठ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम पैसेंजर, यमुना ब्रिज से 9 सितंबर, 2022 से 12 सितंबर, 2022 तक चलने वाली, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी पैसेंजर, रतलाम से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली, चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 09499 रतलाम-चित्तौड़गढ़ स्पेशल डेमू, 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक रतलाम से चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 09500 चित्तौड़गढ़-रतलाम स्पेशल डेमू, 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, कोटा से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक कोटा से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़-मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, मंदसौर से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा मंदसौर से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19328 उदयपुर सिटी रतलाम ट्रेन , उदयपुर सिटी से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट ट्रेन, रतलाम से 10 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक चलने वाली चित्तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।