बांधवगढ़ रिजर्व में बारहसिंगा की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के वन विभाग ने कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व से आठ बारहसिंगा को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद शुक्रवार को सभी आठ बारहसिंगा को बांधवगढ़ के लिए रवाना किया गया है।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ने के लिए शुक्रवार को कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व से आठ बारहसिंगा को रवाना किया गया। दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व काफी मायनों में अहम है। यहां पर पर्यटकों को बाघ आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं। बाघों के अलावा यहां और भी जानवर हैं, लेकिन यहां बारहसिंगा की कमी थी।
विज्ञापन
बांधवगढ़ रिजर्व में बारहसिंगा की कमी को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक रणनीतिक बैठक की थी और यहां बारहसिंगा लाने की कवायद तेज कर दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अमले ने कान्हा नेशनल टाइगर रिजर्व क्षेत्र से आठ बारहसिंगा को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके लिए शुक्रवार को सभी आठ बारहसिंगा वन्य प्राणियों के लिए पार्क अमले ने विचरण और भोजन के लिए उनके अनुरूप बाड़े की व्यवस्था की है।
ये सभी बारहसिंगा शुक्रवार को शाम पांच बजे तक बांधवगढ पहुंच सकते हैं। पार्क अमला और वन्य प्राणी प्रेमी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस खास मेहमान के आने का उत्सुकतावश लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।