फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: आठ लाख के बाल चोरी करने वाले आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार,एक साल पहले व्यापारी का माल लेकर हुए थे फरार

Sun, 18 Dec 2022 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

अभी तक आपने सोना, चांदी या रुपयों की चोरी करने वाले आरोपियों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि लाखों रुपये के बाल चोरी हो जाएं। यह बात सच है और दमोह में इसी प्रकार की घटना घटित हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह पुलिस ने लाखों के बाल चोरी करने वाले दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। घटना एक साल पहले बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास पर संचालित एक ढाबे पर हुई थी, जहां से 8 लाख रुपये के बाल चोरी हुए थे। बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि 2021 में व्यापारी सूरज गोस्वामी अपने साथ तीन साथियों को लेकर धार जिले में बिग बनाने वाले बाल खरीदने गए हुए थे और करीब 8 लाख रुपये के बाल वहां से खरीदकर कार से ग्वालियर जा रहे थे। तभी रास्ते में बटियागढ़ बायपास के ढाबे पर उनके साथी लाखों रुपये के बाल लेकर वहां से भाग निकले। व्यापारी ने बटियागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 406 में अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया और तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच आरोपियों के उत्तरप्रदेश में होने की सूचना पर बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने टीम गठित की। जिसमें एएसआई पीडी दुबे, आरक्षक पवन तिवारी, अक्षय मिश्रा ने मऊरानीपुर से दो आरोपी सद्दाम शाह पिता मुन्ना शाह और सोनू शाह पिता मुन्ना को गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरा आरोपी मुबारक अली मऊरानी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। तीनों आरोपियों पर पुलिस के द्वारा 3000- 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें