फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: शिवपुरी में कड़ाके की ठंड का दिखने लगा असर, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

Sat, 30 Dec 2023 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Madhya Pradesh Weather Today: जिले में कड़ाके की सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के चलते लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस समय हालात यह है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
शिवपुरी में ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। ठंड के चलते लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा है, जिसके कारण ग्वालियर-इंदौर फोर लाइन हाईवे पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर कोहरा होने से वाहन चलाने में वाहन चालकों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


ठंडी हवाओं ने गिरा दिया पारा 
इस समय हालात यह है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

सुबह ठंड के कारण छाया रहा कोहरा
शनिवार को सुबह ठंड के बीच कोहरा छाया रहा। इस दौरान आज दिन में भी धूप नहीं निकली, वैसे आम दिनों में धूप निकल जाने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन दो दिन से कम धूप निकल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें