फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid on Pepoles Group: भोपाल में पीपुल्स ग्रुप के दफ्तर और कॉलेज पर ED की रेड, फॉरेन फंडिंग की कर रहे हैं जांच

Thu, 26 May 2022 11:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। पीपुल्स ग्रुप पर फॉरेंन फंडिंग में गड़बड़ियों के आरोप हैं, जिसकी जांच की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने सुबह 6.30 बजे ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।
विज्ञापन
भोपाल में पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ईडी कर रही छानबीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पीपुल्स ग्रुप पर फॉरेन फंडिंग में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने गुरुवार सुबह 6ः30 बजे ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। 
विज्ञापन


पीपुल्स ग्रुप के कॉलेज, न्यूज पेपर के कार्यालय समेत अन्य कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह ईडी की टीमों ने अलग-अलग एक साथ छापा मारा। जानकारी के अनुसार पीपुल्स ग्रुप पर विदेशी फंडिंग को लेकर शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी पीपुल्स ग्रुप पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर की टीम ने छापा मारा था। पीपुल्स ग्रुप के भोपाल, इंदौर, मुंबई के ऑफिस पर छापे में करोड़ों रुपये की कर चोरी की बात सामने आई थी। पीपुल्स ग्रुप समाचार पत्र के साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन करता है। फिलहाल भोपाल में पीपुल्स ग्रुप के कई ठिकानों पर ईडी की जांच जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें