फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए रोका तो भड़का नशे में चूर निगमकर्मी, महिला अधिकारी से बोला- ‘चालान काट दो या थाने ले चलो’

Mon, 15 Feb 2021 08:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंदौर में शराब पीकर गाड़ी चला रहे शख्स ने देर रात जमकर हंगामा किया। जब उसे चेकिंग के लिए रोका गया तो उसने पुलिस पर नगर निगम कर्मी होने का रौब भी जमाया। शराब के नशे में पुलिस से बहस करते इस शख्स की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसे सामने खड़ी एक महिला अधिकारी से किस तरह बात करनी चाहिए, इस बात तक का होश नहीं रहा। 

विज्ञापन


इस मामले में बात करते हुए थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने जानकारी दी कि देर रात उन्हें चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश मिले थे। ऐसे में गाड़ियों की जांच के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार शख्स को रोका। वह शराब के नशे में चूर था।

थाना प्रभारी ने कहा कि युवक ने अपनी पहचान पालदा इलाके के निवासी धीरज पाटिल के तौर पर दी। उन्होंने कहा कि वह शराब के नशे में खुद को पालदा नगर निगम जोन 18 का कर्मचारी बताकर रौब झाड़ रहा था। अमृता सोलंकी के अनुसार, पहले तो शख्स ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप चालान बना लो या फिर मुझे थाने ले चलो। इसके बाद उसने कहा, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं तो नगर निगम में नौकरी भी अपने माता-पिता के कारण कर रहा हूं।' इस बीच शख्स ने पुलिस कर्मियों से घंटों बहस की। इसके बाद ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान बनाकर उसे वहां से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें