घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार ने पहले गाय को टक्कर मारी। पास में ही एक ड्राइवर ऑटो में सवारी बैठा रहा था। उसके भी नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी चपेट में ले लिया।
सतना शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक शराबी कार चालक का कहर दिखाई दिया। पहले उसने तेज रफ्तार में कार से गाय और ऑटो को टक्कर मार दी। उसके बाद सब्जी बेच रही महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, बाद में कार अनियत्रिंत होकर एटीएम में जा घुसी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने नशे में धुत कार ड्राइवर की जमकर धुनाई की। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन चौराहे से राजेंद्र नगर तरफ जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार में एक कार पहुंची। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार ने पहले गाय को टक्कर मारी। पास में ही एक ड्राइवर ऑटो में सवारी बैठा रहा था। उसके भी नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार यात्री ऑटो के नीचे दब गए।
नशे में धुत था ड्राइवर
एक के बाद एक को घायल करता हुआ ड्राइवर कार को लेकर एटीएम में जा घुसा। कार का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। एटीएम बूथ में कार के घुसने के बाद आस—पास के लोगों ने उसे घेर लिया। कार चालक को पकड़ कर बाहर निकाल और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।