फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पैसों के लेनदेन में युवक पर जानलेवा हमला, सिर और पीठ में मारा चाकू, इलाज जारी

Sun, 14 Aug 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के बडकुही में पैसों के लेनदेन के मामले में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। शनिवार को कुछ लोगों ने युवक को घेर कर उसके सिर और पीठ पर चाकुओं से वार कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन में युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के बडकुही में पैसों के लेनदेन के मामले में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। शनिवार को कुछ लोगों ने युवक को घेर कर उसके सिर और पीठ पर चाकुओं से वार कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटे आई हैं, फिलहाल उसका इलाज जारी है, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम विशाल बताया जा रहा है। वह बडकुही का रहने वाला है। युवक ने गांव के ही सोनू से रुपये उधार लिए थे। और कुछ पैसे वापस भी कर दिए थे, लेकिन इसके बाद भी सोनू लगातार पैसों की मांग कर रहा था। शनिवार को विशाल बाइक से कहीं जा रहा था।
इसी दौरान एसबीआई के सामने सोनू ने कुछ लड़कों के साथ विशाल को रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। बडकुही चौकी प्रभारी राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवक का मुलाहजा कराया गया है। घटना की जांच जारी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें