फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई एंबुलेंस, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Mon, 18 Jul 2022 01:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के ओरछा थाना क्षेत्र में एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
छतरपुर में हुआ सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के ओरछा थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। सड़क हादसे में एंबुलेंस का ड्राइवर घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नींद या नशे में ड्राइवर के होने की वजह से यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छतरपुर-महोबा रोड पर ओरछा थाना क्षेत्र के हमा और निवारी गांव के बीच यह घटना हुई। एंबुलेंस के ड्राइवर अमित ने बताया कि यह एंबुलेंस चंदला पीएचसी में तैनात है। देर रात जन्मी एक नवजात बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आये थे। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे वापस पीएचसी लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। 

एम्बुलेंस से ट्राले के टकराने की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई है। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, एंबुलेंस के ड्राइवर का कहना है कि हमा-निवारी गांव के बीच सड़क पर गाय आने की वजह से यह हादसा हुआ है। गया को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें