फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रीवा में विश्व हिंदू परिषद का घर-घर आमंत्रण, पीले चावल के साथ दिया जा रहा न्योता

Wed, 10 Jan 2024 10:06 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Ayodhya Ram Mandir: रीवा शहर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों को निमंत्रण देने घर घर पहुंच रहें हैं। वीएचपी पदाधिकारियों ने लोगों को पीले चावल सौंपकर उनसे 22 जनवरी के दिन हर घर दीपोत्सव कर दीपावली मनाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
रीवा में विश्व हिंदू परिषद का घर-घर आमंत्रण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगामी 22 जनवरी का हर किसी को बेसब्री से इंतेजार है, क्योंकि इस तारीख को देश एक बार फिर राम मय होने जा रहा है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसी दिन अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी बड़े धूमधाम से किया जाना है। 

विज्ञापन


जब से राम मंदिर के उद्घाटन के तारीख की घोषणा की गई, तब से लेकर लगातार देश भर में चारों ओर राम नाम की धूम मची हुई है। ऐसे में भगवान राम से गहरा नाता रखने वाली संस्था विश्व हिंदू परिषद कैसे पीछे रह सकती है। राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी जय श्री राम के नारे के साथ रीवा में न्योता बांटने की शुरुआत कर दी है। 

मंदिर निर्माण गर्व की बात है
बता दें कि विश्व हिन्दी परिषद के पदाधिकारी प्रदीप पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा की अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है। वर्ष 1528 में बाबर के सेनापति मीरबाकी ने अयोध्या में स्थित राम मंदिर को तोड़कर बाबरी का ढांचा बनाया था, इसके बाद से राम मंदिर का अस्तित्व दोबारा लौटाने के लिऐ हिंदू समाज कई सालों से इंतेजार कर रहा था। लगभग 600 सालों के बाद अब हिंदू समाज को गर्व हो रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निमार्ण हो रहा। 
विज्ञापन


22 जनवरी को मनाएंगे दीपावली
वहीं, वीएचपी के पदाधिकारी ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता घर जाकर लोगों को अक्षत चावल देकर उनसे प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी लोगों ने एक दीपावली कार्तिक मास में मनाई थी, अब एक दीपावली माघ मास में 22 तारीख को मनानी चाहिए, जिसकी गूंज पूरी दुनियां में जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें