फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'माया' ने फ्रेशर प्रशिक्षण में प्राप्त किया दूसरा स्थान, स्निफर डॉग 'वैली' की मौत के बाद बांधवगढ़ आई

Fri, 15 Mar 2024 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

जबलपुर से लाई गई 'माया' बांधवगढ में वन अपराध को रोकने के लिए पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद कर रही है। ढाई वर्ष की 'माया' बेल्जियम नस्ल की डॉग है, इसकी स्फूर्ति और सूंघने की क्षमता जबरदस्त है।
विज्ञापन
डॉग माया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्निफर डॉग 'वैली' की मौत के बाद बांधवगढ़ आई 'माया' ने शिवपुरी में आयोजित फ्रेशर प्रशिक्षण में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला स्थान संजय टाइगर रिजर्व के डॉग 'अपोलो' को प्राप्त हुआ। 'माया' ने शिवपुरी में प्रदेश स्तर पर होने वाली फ्रेशर ट्रेनिंग में हिस्सा लिया था, जहां उसने सभी टास्क पूर्ण करते हुए खुद को शीर्ष दो में बनाए रखा।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत 17 डॉग स्क्वाड प्रशिक्षण में शामिल हुए थे। इस दौरान डॉग हैंडलर और सहायक हैंडलर का भी प्रशिक्षण हुआ। जबलपुर से लाई गई 'माया' बांधवगढ में वन अपराध को रोकने के लिए पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद कर रही है। इससे पहले स्निफर डॉग वैली अपनी सेवाएं दे रही थी, जिसकी पिछले साल 21 दिसंबर को मौत हो गई थी। ढाई वर्ष की 'माया' बेल्जियम नस्ल की डॉग है, इसकी स्फूर्ति और सूंघने की क्षमता जबरदस्त है।

सत्रह डॉग में दूसरा स्थान
खास बात है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत समस्त 17 डॉग स्क्वाड इस प्रशिक्षण में शामिल हुए थे। इस दौरान डॉग हैंडलर और सहायक हैंडलर का भी प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डॉग हैंडलर राजेश मेहरा और सहायक हैंडलर अशोक प्रधान ने भी डॉग माया के साथ प्रशिक्षण लिया। दो अन्य ट्रेनर के साथ बांधवगढ़ के सहायक मास्टर ट्रेनर राजकुमार मिश्रा ने सभी 17 डॉग एवं डॉग हैंडलर और सहायक हैंडलर को प्रशिक्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें