दतिया जिला न्यायालय ने भाई-बहन से लूट के दोषी को 7 साल की जेल और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश जी सी शर्मा ने डकैती अधिनियम के तहत दोषी को सजा सुनाई।
वकील अरुण कुमार लिटोरिया ने बताया कि सुमित अपनी बहन प्रीति को लेकर घर आ रहा था। दोनों भाई-बहन ग्राम पाली में देगुवा पिपरी नहर के पास पहुंचे। तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी कल्लू उर्फ बिल्लू और दामोदर, सुदामा व खिल्लो निवासी बिलोनी ने उनका रास्ता रोककर प्रीति के जेवर, सुमित का 15 मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने लूट की रिपोर्ट थाना दुरसड़ा में दर्ज कराई थी।
लूट के मामले में न्यायालय द्वारा पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन आरोपी खिल्लो उस समय फरार हो गया था। बाद में पकड़े जाने के बाद आरोपी पर अलग से ट्रायल चलाया गया। जिसके बाद न्यायालय ने दोषी को सश्रम 7 साल कारावास और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।