फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: मूसलाधार बारिश से उफान पर नदी-नाले, मुख्यालय जाने वाले सभी रास्ते बंद, लबालब हुआ बिलगढ़ा बांध

Wed, 02 Aug 2023 05:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

सार

डिंडोरी जिले में पिछले दो दिनों से से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं। ज्यादा बारिश होने से जिले का सबसे बड़ा बिलगढ़ा बांध लबालब हो गया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है।
विज्ञापन
खरमेर नदी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं। अमरपुर इलाके में खरमेर नदी से बाढ़ का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण अमरपुर जाने वाले सभी रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है।

विज्ञापन


अमरपुर जनपद मुख्यालय के आधे से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, कुछ लापरवाह बाइक सवार बाढ़ से उफना रहे पुल को पार करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं शहपुरा इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते जिले का सबसे बड़ा बिलगढ़ा बांध पानी से लबालब भर गया है, जिसकी वजह से बांध का एक गेट खोलना पड़ा है। गेट खोलने के पहले जल संसाधन विभाग के द्वारा निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

तेज बारिश के चलते क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, जिले के जलप्रपातों का नजारा मनमोहक हो गया है। मेहदवानी इलाके में स्थित किकरकुंड वाटरफाल की खूबसूरती देखते लायक है। नेवसा जलप्रपात को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें