जैसे ही एल्टन्यूज के ट्वीट पर सिंह का ध्यान गया, तुरंत ही जवाब में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘मैं अपनी इस गलती के लिए माफी मांगता हूं। मेरे एक मित्र ने इसे मुझे यह फोटो भेजी थी, यह मेरी गलती है कि मैंने इसकी जांच किए बिना ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।’
यही फोटो 2016 में तेलंगाना सरकार को निशाना बनाने के लिए शेयर की गई थी। उस समय भी तेलंगाना के शहरीविकास मंत्री के.टी रामा राव ने 3 अगस्त 2016 को इस पोल के बारे में बताया था कि यह रावलपिंडी के एक पुल की फोटो है। तब उस ट्विटर यूजर ने इस फोटो के मामले में मंत्री से संज्ञान लेने को कहा था।
यही नहीं इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री शबाना आजमी को भी एक ऐसी ही गलती के लिए रेल मंत्रालय से माफी मांगनी पड़ी थी जब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दिया था जिसमें दिख रहा था कि रेलवे का कर्मचारी गंदे पानी से बर्तन धोता दिखाया गया था। रेलवे ने तब यह साफ किया था कि यह वीडियो मलेशिया का है। उसके बाद शबाना ने भी रेलवे से माफी मांगी थी।