दिग्विजय सिंह ने गुजरात चुनाव को लेकर बयान दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी, भाजपा और AIMIM पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने जो लोग धर्म के नाम पर दंगे कराते हैं। हम उनके खिलाफ हैं।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे थे। उनके साथ कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव भी थे। सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ने का काम हो रहा है। जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं, दंगे कराते हैं चाहे वे किसी भी धर्म का हों, किसी भी पार्टी का हो हम उनके खिलाफ हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात में भाजपा, अरविंद केजरीवाल और AIMIM मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।
बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यहीं से राहुल गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे। राहुल गांधी बुरहानपुर लौटकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इसी की तैयारियां देखने खंडवा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने छैगांवमाखन में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मीडिया से बातचीत में दिग्विजयसिंह ने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं।