पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं दिग्विजय
दिग्विजय के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'वह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। लह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान राहुल गांधी का हवाला देता है। जबां तक भाजपा और आरएसएस का सवाल है पूरी दुनिया और पूरा देश उसकी देशभक्ति के बारे में जानता है।'
आरएसएस के हैं हिंदू धर्म वाले आतंकी
पिछले साल दिग्विजय ने हिंदू आतंकवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा था कि हिंदू धर्म वाले जितने आतंकी पकड़े गए थे वह आरएसएस से जुड़े रहे हैं। संघ से हिंदू आतंकवादी आते हैं क्योंकि संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है। उन्होंने कहा था कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। महात्मा गांधी को मारने वाला नाथू राम गोडसे भी आरएसएस का हिस्सा था।
दिग्विजय की तरह साल की शुरुआत में कमलनाथ सरकार के मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा था कि आरएसएस हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का प्रशिक्षण देती है। उन्होंने कहा था, 'आरएसएस हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का प्रशिक्षण दे रहा है।' जिसपर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इससे उनका मानसिक दिवालियापन दिखाई देता है।