फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी सूची जारी, दिग्विजय के बेटे को टिकट

Wed, 06 Nov 2013 01:10 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


इस सूची में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम भी है। उन्हें राघौगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में कांग्रेस के सभी प्रमुख क्षत्रपों के समर्थकों के नाम दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने दो ऐसे उम्मीदवारों (दिमनी से रवींद्र तोमर और सिलवानी से देवेंद्र पटेल) को टिकट दे दिए हैं, जिन्होंने महज कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ली है।
विज्ञापन


दिल्ली के एक पत्रकार संतोष भारतीय को भी टिकट दिया गया है, जो एक समय विश्वनाथ प्रताप सिंह के करीबी थे। सुरेश पचौरी के भतीजे गौरव पचौरी, अरुण यादव के भाई सचिन यादव को भी टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस 115 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इस तरह अभी तक 197 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है और शेष 33 प्रत्याशियों की सूची प्रत्याशियों के नामों को लेकर मचे घमासान के कारण एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें