फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय की पत्र राजनीति: लोकायुक्त को पत्र लिखकर साधा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष-खनिज मंत्री पर निशाना

Sat, 05 Feb 2022 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पन्ना जिले में उत्तरप्रदेश के रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत खनन के मामले में लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित पन्ना जिले के अधिकारियों पर अवैध उत्खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त को पत्र लिखा है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्र राजनीति से एक और पत्र निकला है। इस बार उन्होंने पन्ना जिले में उत्तरप्रदेश के रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत खनन के मामले में लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित पन्ना जिले के अधिकारियों पर अवैध उत्खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों द्वारा पन्ना में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। माफिया द्वारा अभी तक तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रेत बेची जा चुकी है। इन रेत माफियाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हजारों करोड़ का रेत घोटाला उच्चस्तरीय राजनैतिक संरक्षण और सहभागिता से चल रहा है। सिंह ने कहा कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के अधीनस्थ अमले सहित खनिज विभाग के अधिकारियों की हजारों करोड़ रूपये के रेत घोटाले में संलिप्तता बताई है। पत्र में मांग की है कि पन्ना जिले में अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर लोकायुक्त महानिदेशक के नेतृत्व में मुख्यालय से सख्त कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के आरोप हैं कि पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। वहां खदाने बंद होने के बाद भी वीरा, रामनई, बरौली, मोहना से अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। खनिज माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हैं। पूर्व सीएम ने माननीय लोकायुक्त से उच्च स्तरीय राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त रेत माफियाओं और माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के नेतृत्व में मुख्यालय स्तर से सख्त कार्यवाही कराने का निवेदन किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें