गाड़ी में डीजल भरती डायल 100 की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कुंडलपुर से विदिशा जा रहे एक परिवार के लिए डायल 100 की टीम मददगार बनकर पहुंची। दरअसल सिरोंज निवासी ऋषि जैन अपनी बुजुर्ग मां और परिवार की अन्य तीन महिलाओं और 4 पुरूषों के साथ कार से कुंडलपुर से सिरोंज जा रहे थे, लेकिन उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बीना से करीब 7 किलोमीटर पहले वारधा के पास रात 2:00 बजे अचानक खराब हो गई और डीजल भी खत्म हो गया।
काफी देर इंतजार करने के बाद जब उन्हें आस पास कोई मैकेनिक और पेट्रोल पंप नहीं मिला तो उन्होंने राज्य स्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम से मदद मांगी। कंट्रोल रूम ने बीना डायल 100 एफआरबी के स्टाफ आरक्षक दीपक शुक्ला एवं चालक इमरत सेन को मौके पर रवाना किया। डायल 100 स्टाफ ने रात 2:30 बजे एक पेट्रोल पंप खुलवा कर डीजल की व्यवस्था की और चालक इमरत सेन ने जैन परिवार की गाड़ी को सुधारकर उन्हें सुरक्षित सिरोंज के लिए रवाना किया।