फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Crime: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, डेढ़ साल पहले हुई सगाई, बर्थडे पर घटना को दिया अंजाम, अब गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

शादी का झांसा देकर धार जिले के एक युवक द्वारा रतलाम जिले की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक की युवती से डेढ़ साल पहले सगाई हुई थी। युवक ने अपने जन्मदिन पर मंगेतर को बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगेतर को अपने जन्मदिन पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मना करने के मामले में धार जिले के ग्राम धमाना निवासी आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन


रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम धमाना निवासी पंकज पिता गोवर्धन डाबी उम्र 22 वर्ष की सगाई रतलाम स्टेशन रोड थाना क्षेत्र निवासी युवती से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोपी पंकज का नवंबर 2023 में जन्मदिन था। आरोपी पंकज ने अपने जन्मदिन पर मंगेतर युवती को अपने घर बुलाया और जन्मदिन मनाने के बाद उसके साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया और बाद में सगाई भी तोड़ दी, और शादी करने से मना कर दिया।

युवती ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी युवक को जेल भेजने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें