फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Crime: सीमेंट भरकर उज्जैन जा रहे ट्राले पर बदमाशों ने किया पथराव, लूटने का भी किया प्रयास; चालक से मारपीट

Sun, 01 Sep 2024 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Dhar Crime: धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत बीती रात अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मनावर से सीमेंट भरकर उज्जैन जा रहे ट्राले पर अज्ञात बदमाशों ने भेरू घाट में पथराव कर ड्राइवर से जमकर मारपीट की। जिस दौरान ट्राला चालक वाहन में हैंडब्रेक लगाकर जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला।
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमेंट भरकर उज्जैन जा रहे ट्राले पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने ट्राले में ले जाने की कोशिश की और हैंडब्रेक उतार दिया। इस दौरान सीमेंट भरा ट्राला अनियंत्रित होकर घाट में ही पलटी खा गया, जिस वजह से मंगोद मनावर मार्ग अवरुद्ध हो गया और वहां घंटों लंबा जाम लगा गया था। घटना के जानकारी मिलने के बाद अमझेरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और सड़क पर पड़ी सामग्री हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की।

विज्ञापन


घटना के विषय में जिराबाद निवासी ट्राला चालक मगन ने बताया कि वह मनावर की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से सीमेंट भरकर उज्जैन जा रहा था। इस दौरान अमझेरा थाना अंतर्गत केशवी चौकी के नजदीक भेरू घाट स्थित मंदिर के पास 10 से 12 बदमाशों ने चढ़ाई के दौरान ट्रॉले पर पथराव कर दिया।

ऐसे में वाहन चालक ने ट्राला रोक दिया और बदमाशों से मारपीट न करने की बात कहते हुए जो कुछ भी है लेने की बात कही, पर बदमाशों ने ट्राला चालक मगन पर हमला कर दिया। ऐसे में वह ट्राले का हैंड ब्रेक लगाकर अपनी जान बचाने को लेकर वहां से भाग निकला। इस दौरान उसे गंभीर चोटे भी आई। इसके बाद बदमाशों ने उक्त ट्राले को ले जाने की कोशिश की, जिसमें उन्होने ट्राले का हैंडब्रेक खोल दिया, जिससे वहां नियंत्रित होकर घाट में ही पलटी खा गया और ट्राले में भरे सीमेंट के बैग गिर गए, जिससे पूरा मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से मंगोद-मनावर राजमार्ग मार्ग पूर्ण रूप से अवरूद्ध हो गया है व वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद अमझेरा पुलिस भी मौके पर पहुंची व पलटी खाये वाहन सहित बिखरी सीमेंट सामग्री को हटाकर 11 बजे तक यातायात सुचारु किया साथ ही लूट के प्रयासों की घटना नकारते जांच पड़ताल की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें