फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को बताया गिरगिट, कहा- पहले हरा झंडा गोल टोपी, अब बजरंगबली सामने

Wed, 07 Jun 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के दो लाख रुपये कर्ज माफी सहित बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी क्या हुआ, राजनीति में विश्वास जरूरी है व कांग्रेस पर जनता को विश्वास नहीं। 
विज्ञापन
धार पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के गंधवानी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गिरगिट तक बता दिया। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस नेता हरा झंडा और गोल टोपी लगाकर चलते थे अब बजरंगबली को सामने लाने लगे हैं।
विज्ञापन


गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिल रही लगातार हार के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने का मंत्र दिया। पत्रकारों के कांग्रेस के मप्र में विधानसभा चुनाव में जीत के दावे को ताश के पत्तों का महल बताते हुए बोले कि कोई भी कांग्रेस पर विश्वास नहीं करेगा। राहुल गांधी ने किसानों के दो लाख रुपये कर्ज माफी सहित बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी क्या हुआ, राजनीति में विश्वास जरूरी है व कांग्रेस पर जनता को विश्वास नहीं। वहीं मोदी जी, शिवराज जी जो कहते हैं वह करते हैं। 

'हमारा चरित्र साफ है, जो कहते हैं वह करते हैं'
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की सॉफ्ट हिंदुत्व छवि और बजरंगबली भक्ति पर कहा कि जो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं उन पर कोई विश्वास नहीं करता। कल तक आप हरा झंडा लेकर गोल टोपी लगाकर चलते थे, आज बजरंगबली को सामने लाकर चल रहे हैं। कल और आज का चरित्र क्या है आपका। हम तो शुरू से जय जय श्री राम कहते आए, हमारा चरित्र साफ है, जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर वहीं बनाने को कहा, बनाया। धारा 370 हटाई। इस बात की चिंता नहीं इसका वोट मिलेगा उसका नहीं। इधर कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। विजयवर्गीय ने कहा कि एक बात दिमाग में बैठा लो कि हमें चुनाव जीतना है। किसी से डरना नहीं है। कोई कुछ नहीं कर पाएगा। हम मर्द हैं, भाजपा के कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि धार जिले के गंधवानी विधानसभा के ग्राम जीराबाद में संगठन की अहम बैठक आयोजित की गई थी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी सहित धार-महू सांसद छतर सिंह दरबार मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें