फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार, परिजनों की सतर्कता से बची मासूम

Fri, 26 Dec 2025 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के पीथमपुर (बगदूंन) में 24 वर्षीय युवक तिलक ने चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी बच्ची को झाड़ियों में ले जा रहा था, तभी परिजनों और राहगीरों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
धार के पीथमपुर का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के बगदूंन थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक ने चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों और राहगीरों की सतर्कता के चलते आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना धार जिले के बगदूंन थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित साबू स्टोन कंपनी के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी तिलक (24 वर्ष) बच्ची को बहला-फुसलाकर गोद में उठाकर पास की झाड़ियों की तरफ ले जा रहा था। उसकी नीयत खराब थी और वह बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में था। उसी समय, बच्ची के परिजनों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर आरोपी पर पड़ी। संदिग्ध अवस्था में बच्ची को झाड़ियों की ओर ले जाते देख उन्हें शक हुआ। परिजनों ने तुरंत दौड़कर युवक को दबोच लिया और बच्ची को सुरक्षित बचाया। 

ये भी पढ़ें- पीडीएस चावल घोटाले का पर्दाफाश, निवास की छह राइस मिलों में 13 करोड़ की गड़बड़ी, चार को किया सील
विज्ञापन


आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम तिलक (पिता का नाम अज्ञात, उम्र 24 वर्ष) है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जुगपुरा का रहने वाला है और यहां पीथमपुर में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही बगदूंन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया एक चार वर्षीय बालिका के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसे ले जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें