फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: मकान बेचने के विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, सरदारपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

Fri, 26 Dec 2025 04:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मकान बेचने के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक बेटे ने महज मकान बेचने के विवाद में अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। धार जिले की सरदारपुर पुलिस ने 24 दिसंबर को बरमंडल में हुई इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 दिसंबर को राजोद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरमंडल में 62 वर्षीय जगदीश दातलेचा का शव उनके घर के अंदर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक के सिर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक के पुत्र बाबुलाल दातलेचा पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बाबूलाल टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: जूना अखाड़े के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, इस नंबर से आया मैसेज

आरोपी ने बताया कि वह अपने पिता का मकान बेचना चाहता था लेकिन पिता जगदीश दातलेचा मकान बेचने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था।

थाना प्रभारी राठौर के अनुसार आरोपी ने कबूला कि 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे इसी विवाद के चलते उसने आवेश में आकर पास ही पड़ी ईंट से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बाबूलाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, घटना के समय इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर सरदारपुर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें