फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: उमरबन CEO 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया, इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, इस काम के लिए मांगी थी घूस

Sat, 14 Sep 2024 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला धार जिले का है, जहां जनपद पंचायत के सीईओ काशीराम कानूडे को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए इंदौर लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के जनपद पंचायत उमरबन के सीईओ काशीराम कानूडे को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसी लोकायुक्त इंदौर दिनेश चंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग की महिला सरपंच के पुत्र ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्य की जांच उसके पक्ष में करने की एवज में सीईओ उमरबन 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। दरअसल, ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग के उप सरपंच ने पंचायत में किए गए कार्यों की जांच के लिए आवेदन दिया था, जिसकी जांच उमरबन जनपद सीईओ काशीराम कानूडे ओर टीम को करनी थी। जांच सरपंच के पक्ष में करने की एवज में सरपंच के पुत्र गौरव वास्केल से 50 हजार की मांग की गई।

बता दें कि इसकी शिकायत गौरव ने लोकायुक्त इंदौर को की। शिकायत के बाद शनिवार को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आवेदक गौरव को 25 हजार रुपये की राशि देकर भेजा गया और जैसे ही गौरव ने रिश्वत के 25 हजार रुपये सीईओ काशीराम कानूडे को दिए लोकायुक्त इंदौर ने सीईओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्ट सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें