फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: अजब-गजब मध्य प्रदेश का रॉकी भाई! बाइक में आग लगी तो उससे ही सुलगाई सिगरेट

Sat, 05 Aug 2023 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में अजब-गजब नजारा देखने को मिला। सुबह एक बाइक में आग लगी तो एक युवक ने उससे ही अपनी सिगरेट सुलगाई।  
 
विज्ञापन
धार में जलती बाइक के साथ युवक ने किया स्टंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार शहर में शनिवार को हैरान-परेशान करने वाला नजारा सामने आया। सुबह करीब 11 बजे धार की नगर पालिका के सामने चलती बाइक में आग लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने जैसे-तैसे बाइक रोककर अपनी जान बचाई। इस दौरान धूं-धूं कर जलती बाइक पर एक युवक जा बैठा। बाइक की आग से ही उसने सिगरेट सुलगाई और स्टंट करने लगा। 
विज्ञापन


मामला शनिवार का है। राजोद निवासी ईश्वर दांगी सुबह 11 बजे धार नगर पालिका के सामने से गुजर रहे थे। उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे उन्होंने गाड़ी रोकी और जान बचाई। पुलिस-प्रशासन को भी सूचित किया गया। लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश भी की। इस दौरान एक युवक स्टंट करते हुए जलती बाइक के पास पहुंच गया। उसने उसी अंदाज में सिगरेट सुलगाई, जैसा केजीएफ-2 में रॉकी भाई का किरदार निभा रहे यश ने बड़ी मशीन गन की गरम नाल से सुलगाई थी। युवक का यह अंदाज और इसका वीडियो वायरल हो गया है। 

हटने को तैयार नहीं था युवक
वह युवक जलती बाइक से हट ही नहीं रहा था। वहां जमा भीड़ ने उसे समझाइश दी, तब वह जाकर हटा। हटते-हटते भी ऐसे दिखाया कि वह कोई बहुत बड़ा काम करके लौटा है। रील बनाने के चक्कर में किया गया स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। कुछ देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि बाइक सवार सुरक्षित है। आग पर समय रहते काबू पा लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें