फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: ताराघाटी नहर की मरम्मत के लिए 1.52 करोड़ रुपये मंजूर, टांडा अंचल के किसानों को मिलेगी राहत

Sat, 10 Oct 2026 01:01 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में ताराघाटी नहर योजना के वेस्ट वियर में ओगी पाल की मरम्मत के लिए शासन ने 1.52 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उमंग सिंघार की पहल से अम्बासोटी समेत पांच क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
किसानों ने जताया आभार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के टांडा अंचल के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इंदिरा गांधी जलाशय (ताराघाटी) अम्बासोटी नहर योजना के वेस्ट वियर में ओगी पाल के सुधार और मरम्मत कार्य के लिए शासन ने 1 करोड़ 52 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। गंधवानी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की पहल पर मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में सुधार होने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, टांडा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान किसानों ने उमंग सिंघार को ज्ञापन सौंपकर ताराघाटी नहर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया था। किसानों ने बताया था कि नहर के वेस्ट वियर में ओगी पाल से संबंधित समस्या के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सिंघार ने 22 मई 2025 को शासन को पत्र लिखकर नहर के विशेष मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। अब शासन ने इस कार्य के लिए 1.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


पांच क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा लाभ
ताराघाटी नहर की मरम्मत से अम्बासोटी, कालीदेवी, बड़दा, मुहाजा और टांडा क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई इस नहर व्यवस्था पर निर्भर है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद खेतों तक पानी पहुंचाने में सुविधा मिलने की संभावना है।

पढे़ं:  पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विशेष रूप से रबी सीजन में गेहूं और चने की फसलों के लिए सिंचाई का पानी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में नहर की स्थिति में सुधार होने से किसानों को फसलों की सिंचाई में मदद मिल सकती है और कृषि उत्पादन को भी लाभ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


किसानों ने जताया उमंग सिंघार का आभार
नहर की मरम्मत के लिए 1.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के किसानों ने उमंग सिंघार के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि नहर की मरम्मत लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत रही है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

आभार व्यक्त करने वालों में दिलीप मेड़ा और भंगड़ा अलावा (कालीदेवी), कालू डावर, मोहन मोरी और कमलेश अखाड़िया (अम्बासोटी), राकेश अलावा, जगदीश निगवाल, कमलेश अलावा और थानसिंह बघेल (मुहाजा), विजय रावत, रतन जमरा, मालसिंह रावत, शंकर रावत, नवल सिंह मंडलोई, केशरसिंह मंडलोई और अर्जुन रावत (बड़दा) सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत राशि से मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इससे नहर की सिंचाई व्यवस्था में सुधार आएगा और टांडा अंचल में खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें