फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: गणपति घाट की तेज ढलान फिर बनी हादसे का सबब, टक्कर के बाद तीन वाहनों में लगी आग, तीन घायल

Fri, 02 Aug 2024 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

घाट में अत्यधिक ढलान के कारण अभी तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही दुर्घटना के बाद वाहनों में भीषण आग लगने के चलते 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहनों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के मुंबई आगरा फोरलेन के गणपति घाट पर एक बार फिर भीषण दुर्घटना के बाद वाहनों में आग लग गई। ब्रेक फेल होने से ट्राला आगे चल रही कार को टक्कर मारता हुआ सड़क किनारे खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घुसा। इसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई और ट्राला चालक सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना देर रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद तत्काल धामनोद थाना पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गणपति घाट पर लगातार हादसे सामने आ रहे हैं, घाट में अत्यधिक ढलान के कारण अभी तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही दुर्घटना के बाद वाहनों में भीषण आग लगने के चलते 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। 

वहीं गुरुवार रात को दुर्घटना की सूचना के बाद ही तत्काल धामनोद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सुबह 6:00 बजे देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फोरलेन के एक साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस वीभत्स सड़क दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी, महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घायल हो गए, जिन्हे देर रात तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उपचार जारी है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान और धामनोद पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां आवागमन को सुचारू किया गया। कल गुरुवार शाम को ही गणपति घाट पर दुर्घटना के बाद चालक स्टेरिंग के नीचे पर बुरी तरह फंस चुका था। जो दर्द के मारे जोर-जोर से तड़पते हुए लोगों से बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा, जिससे ग्रामीणों ने 30 मिनट की मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें