फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची गांव, परिजनों को दी समझाइश

Sun, 13 Feb 2022 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम गांव पहुंची तथा परिजनों से चर्चा कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर पहुंची चाइल्डलाइन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम गांव पहुंची तथा परिजनों से चर्चा कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहल इनिशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन धार को राष्ट्रीय आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से अज्ञात कॉलर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका का 13 फरवरी 2022 को विवाह होने जाने जा रहा है। इसके पश्चात संबंधित जानकारी महिला बाल विकास विभाग जिला धार के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को दी गई।

महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं पुलिस टीम का संयुक्त दल बनाकर ग्राम गंगा तलाई थाना राजोद तहसील सरदारपुर भेजी गई। टीम ने परिवार वालों को एवं ग्राम वासियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी एवं समझाइश दी कि बाल विवाह ना करें। इसके उपरांत परिवार वालों ने आश्वस्त कराया कि बालिका जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक बालिका का विवाह नहीं करेंगे। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से  जिला समन्वयक राधेश्याम काजले सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें