फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को सौंपी गई स्वदेशी 'धनुष' तोप, दुश्मन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Mon, 08 Apr 2019 06:42 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
सेना को सौंपी गई 'धनुष' तोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

पहाड़ और रेगिस्तान में दुश्मनों को ध्वस्त करने में सक्षम स्वदेशी ‘धनुष’ तोप सोमवार को भारतीय सेना को सौंपी गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह स्वदेशी ‘धनुष’ तोप जबलपुर के ऑर्डिनेंस डिपो में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में आज सेना को सौंपी गई। पहली खेप में छह ‘धनुष’ तोप सेना के हवाले की गईं। इनको आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) और फील्ड गन फैक्टरी ने मिलकर विकसित किया है।

विज्ञापन


बता दें कि धनुष स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है। इसके 95 फीसदी से अधिक कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार किए गए परीक्षण में यह तोप खरी उतरी है। इसका आयुध निर्माणी कानपुर और फील्ड गन फैक्टरी में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है। इस संबंध में भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने 19 फरवरी को हरी झंडी दी थी। 2022-23 तक 114 धनुष तोप सेना को सौंप दी जाएंगी। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

स्वदेशी ‘धनुष’ तोप एक नजर में

- फोटो : ANI
  • बैरल का वजन 2692 किलो
  • बैरल की लंबाई आठ मीटर
  • रेंज 42-45 किलोमीटर
  •  दो फायर प्रति मिनट में
  • लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम
  •  फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें