फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: मजदूरों से भरा मिनी ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत; छह घायलों का इलाज जारी; इस वजह से बिगड़ा था संतुलन

Tue, 09 Sep 2025 09:34 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

MP News: देवास जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है, जबकि छह से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों को  लेकर जा रहा एक मिनी ट्रक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पलट गया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा टोंक और चिड़ावद के बीच हुआ, जब मजदूरों से भरा मिनी ट्रक, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


मिनी ट्रक में कुल 12 मजदूर सवार थे
मिनी ट्रक देवास के इटावा क्षेत्र से मजदूरों को लेकर टोंक जा रहा था। इसमें कुल 12 मजदूर सवार थे। ड्राइवर कामरान खान ने बीमा चौराहे से मजदूरों को बैठाया था। हादसे में मजदूर दिनेश (पिता कालूराम) और बाइक सवार शफी पटेल की मौत हो गई। शफी पटेल अपने भाई सोहराब पटेल के साथ नायता पोलाय से विजयागंज मंडी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शफी की मौत हो गई।

घायलों में प्रवेशी, माणकलाल, सपना, सीमा, राजवीर और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आयशर वाहन में रखी छत भरने की मशीन के कारण मजदूरों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


बाइक को बचाने में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोंक कला के पास मिनी ट्रक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। इसी दौरान बाइक सवार भी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मौके पर एक दम से चीख-पुकार मच गई थी।

ये भी पढ़ें- MP Crime News: भोपाल के आरिफ नगर में भारी पुलिस बल तैनात, हालात सामान्य; तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


इलाज जारी
इस हादसे में छह से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मजदूर छत भरने के काम के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर के स्कूल में बम का मेल, तुरंत पहुंची पुलिस, बच्चों को बाहर निकाला


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें