फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: देवास में निकली राधाकृष्णन फाग यात्रा विधायक सहित जनप्रतिनिधि और आमजन हुए शामिल

Wed, 19 Mar 2025 08:44 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में सामाजिक समरसता मंच द्वारा भव्य फाग यात्रा निकाली गई, जो जवाहर चौक से शुरू होकर सयाजी द्वार पर समाप्त हुई। यात्रा में होली गीतों पर नृत्य, आदिवासी संस्कृति की झलक और रंग-गुलाल की मस्ती देखने को मिली। शहरवासियों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया, भव्य आरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
शहर में निकली फाग यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक समरसता मंच द्वारा राधा-कृष्ण फाग यात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। फाग यात्रा का शुभारंभ देवास के जवाहर चौक से हुआ और समापन सयाजी द्वार पर किया गया। इस दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार घंटे चली गेर में पांच लाख लोगों के उत्साह से पटी सड़कें 90 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा

फाग यात्रा में सांस्कृतिक झलक
फाग यात्रा में जहां होली के गीतों पर लोग झूमते नजर आए, वहीं आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग नृत्य करते हुए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए, जिन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


भव्य आरती के साथ हुआ शुभारंभ
फाग यात्रा के प्रारंभ से पहले जवाहर चौक पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। आरती में विधायक गायत्री राजे पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद भजनों और होली गीतों के बीच फाग यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी श्रद्धालु रंगों से सराबोर होकर भक्ति और उल्लास में झूमते दिखे।

ये भी पढ़ें- रंगपंचमी की धूम; शहर में निकली भोलेनाथ की झांकी, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा
फाग यात्रा जवाहर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भजनों पर नृत्य करते हुए लोगों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए।

समापन और भक्तिमय माहौल
फाग यात्रा का समापन सयाजी द्वार पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस आयोजन में शहरवासियों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ भाग लिया और सामाजिक समरसता मंच द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

शहर में निकली फाग यात्रा

 

शहर में निकली फाग यात्रा

 

शहर में निकली फाग यात्रा



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें