फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, पुलिस ने शुरू की तलाश

Thu, 13 Feb 2025 12:17 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

कलमा के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के एबी रोड पर टोंकखुर्द क्षेत्र के कलमा स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार बदमाश हाथों में पिस्तौल लेकर पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारियों से मारपीट कर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल कलेक्शन के रुपए छीन लिए। साथ ही पेट्रोल पंप के कार्यालय में जाकर भी कैश निकाल लिया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर एक ट्रक भी आया, लेकिन चालक बदमाशों के हाथों में पिस्तौल देखकर वाहन लेकर निकल गया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखे सारे पैसे लेकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर टोंकखुर्द थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। फिलहाल पेट्रोल पंप से 86,953 रुपये की लूट की गई है। टोंककलां चौकी प्रभारी हिमांश पांडे ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बीती रात एबी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे। इस दौरान यहां रखा कैश भी लेकर चले गए। बताया जाता है कि जब यह वारदात हो रही थी तो वहां से कुछ ट्रक चालक भी निकल रहे थे, जो घटना देखकर चले गए। पुलिस द्वारा नकाबपोश आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
कलमा के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। घटना के बाद देर रात टोंकखुर्द थाना पुलिस और टोंककलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे पर भी लगातार सर्चिंग की। साथ ही आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें