फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: आनंद कहार हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने किया था इनाम घोषित

Tue, 11 Feb 2025 10:24 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों रुपये के लेन-देन को लेकर कुम्हार गली में आनंद उर्फ छोटू पिता दिनेश कहार की जघन्य हत्या हो गई। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों रुपये के लेन-देन को लेकर कुम्हार गली में आनंद उर्फ छोटू पिता दिनेश कहार की जघन्य हत्या की गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


इस प्रकरण में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें जिसमें सोनू पिता जगदीश रायकवार उम्र 38 वर्ष निवासी भेरुगढ़, महेंद्र पिता अमरजीत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी गायत्री नगर, दीपक पिता विल काले उम्र 38 वर्ष निवासी अमृत नगर, सुनील पिता गोर्वधन लाल सोलंकी उम्र 50 वर्ष निवासी शिमला कॉलोनी स्टेशन रोड, राजकपूर पिता समंदर उम्र 47 वर्ष निवासी जेतपुरा देवास और संजय कहार को गिरफ्तार किया था।

प्रकरण के दो आरोपी रुपेश कहार व विक्की ठाकुर फरार थे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था। किंतु आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए, जो पुलिस के लिए साख का विषय बन गया था। लेकिन मंगलवार सुबह रुपेश कहार और विकास उर्फ विक्की चौहान ने खुद कोर्ट में सिरेंडर कर दिया। जबकि कोतवाली पुलिस को इस बात की सूचना ही नहीं थी, सूचना मिलने पर पुलिस न्यायालय पहुंची जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से गिरफ्तार कर पांच दिन का रिमांड मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें