देवास जिले के नेमावर क्षेत्र के गुराड़िया फाटे के पास शुक्रवार को किसान की खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जिससे करीब 7 से 10 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। फसल जलने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें:
होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग लगते ही स्थानीय किसानों ने बोरिंग चालू किए और ट्रैक्टरों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इधर, खेत में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन, मौके पर पहुंचने से पहले वह खराब हो गई। इस दौरान लोग फायर ब्रिगेड को धक्का लगाते हुए नजर आए, जिससे नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठे।
ये भी पढ़ें:
भस्म आरती में मखाने और मुंडमाला पहनकर सजे बाबा महाकाल, ठंडे जल से स्नान शुरू, आरती का समय भी बदला
इधर, ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। ट्रैक्टरों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद नगर निगम की दूसरी फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
किसान को लाखों का नुकसान
गेहूं की फसल जलने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
उज्जैन की खास होली देखिए..