फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: लोकेंद्र राजपूत हत्याकांड का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और जीजा ने रची थी साजिश

Sun, 24 Nov 2024 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपल रावा थाना क्षेत्र के मुडाला डांगी गांव में 25 वर्षीय लोकेंद्र राजपूत की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि हत्या की साजिश मृतक की पत्नी और उसके जीजा ने मिलकर रची थी।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के पीपल रावा थाना क्षेत्र की बालों चौकी अंतर्गत गांव मुडाला डांगी में बीते दिनों खेत पर पानी फेरने गए 25 वर्षीय लोकेंद्र पिता अंतर सिंह राजपूत की हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर पीपल रावत थाना प्रभारी सहित अन्य टीम में बनाई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि ग्राम मुडाला डांगी 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद में पेपर हुआ था न पुलिस बैलून चौकी पुलिस द्वारा टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि बीते दिनों मृतक लोकेंद्र सिंह पिता अंतर सिंह राजपूत निवासी ग्राम मुला खेत पर अकेला पानी फेरने गया था। जब वह नहीं लौटा तो लोकेंद्र की मां ने अपने पड़ोसी रिश्तेदारों को बुलाया और बताया कि लोकेंद्र नहीं आया है। उसका मोबाइल भी बंद है। लोकेंद्र की मां भंवर भाई और उसके रिश्तेदार उसे ढूंढने खेत पर गए तो वह मृत अवस्था में मिला। उसके गले पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई टीम आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी पिपलरावा द्वारा जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो मामला संदिग्ध लगते हुए खबर परिजनों से पूछताछ की और आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं आज्ञाकारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्य भौतिक साक्ष्य मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन जब्त 
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने हत्या की वारदात स्वीकार की और उनके पास से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब हुए। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र पिता अनार सिंह डोडिया निवासी ग्राम खड़ी डोडिया थाना अवधपुरी बड़ोदिया जिला शाजापुर, सिद्धू पिता बापू लाल निवासी ग्राम खड़ी डोडिया थाना अवंतीपुर बड़ोदिया  जिला शाजापुर को को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को दिया प्रशंसनीय पत्र
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ने वाली टीम की सफलता पर उन्हें प्रशासनी पत्र दिया पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि पीपल रावा पुलिस और  बालोंन पुलिस द्वारा जिस तरह से कम समय में इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस की टीम प्रशंसा की पात्र हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें